मधुबनी, सितम्बर 6 -- बिस्फी,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चहुटा गांव में शुक्रवार की रात उस समय रंग में भंग पड़ गया जब स्थानीय मुस्लिम मुहल्ले में लोग मुहम्मद साहब के जन्मदिवस को उत्साह के मना रहे थे। इसी बीच एक सनकी युवक ने मामूली विवाद के कारण एक युवक को छूरा मार हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। मृतक की पहचान मो. रहमत उर्फ भोला(22 वर्ष) के रूप में हुई। लोगों ने हत्यारे मो. मन्नान को पकड़ कर कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। घटना से आक्रोशित भीड़ हत्यारे मो. मन्नान को पुलिस सुरक्षा से निकाल कर मारने की कोशिश में थे। लेकिन मौके पर पहुंचे डीएसपी अमित कुमार,बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार आक्रोशित भीड़ को समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। हत्यारे मन्नान को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के आश्वासन पर उग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.