बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- सनकीपन : सरेआम बीच सड़क चाकू गोद मार डाला, फिर थाने में पति ने किया सरेंडर बीच सड़क पर पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला हत्या के बाद सनकी पति ने चाकू लेकर थाने में किया सरेंडर राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला मोहल्ले में शनिवार की सुबह हुई घटना मृतका की उम्र 65 साल तो आरोपित पति 74 साल का पत्नी व बच्चों से थी अनबन, 5 साल से था अलग चूल्हा-चौका फोटो : राजगीर हत्या : राजगीर के माली टोला में शनिवार को घटनास्थल की जांच करते डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी। राजगीर, निज संवाददाता। घर के दरवाजे के बाहर बीच सड़क पर सबके सामने पति ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद आरोपित पति ने चाकू लेकर थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शनिवार की सुबह शहर के माली टोला मोहल्ला में हुई। मृतका 65 वर्षीया बच्ची देवी...