सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। जिला जनता दल (यू) की बैठक रविवार को जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों का फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया तथा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जदयू नेता निशांत कुमार के सीतामढ़ी आगमन पर होने वाली सद्भाव यात्रा एवं कार्यकर्ता बैठक को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में निशांत कुमार के साथ कई राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करें कार्यकर्ता : निशांत बताया कि पार्टी संगठन को नए सिरे से धारदार और सुदृढ़ ...