बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। नगर के अचलापुर वार्ड के सद्भाव मंडप में अब जल्द ही शहनाई गूजेंगी। यहां बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। यहां अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी कराए जा सकेंगे। दो करोड़ 34 लाख रुपये में सद्भाव मंडप का भवन तैयार हो रहा है। 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। शहर के गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। एक हॉल, तीन बड़े कमरे, किचन, दफ्तर, स्टोर रूम व शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। अप्रैल 2026 के अंत तक सद्भाव मंडप का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नगर के गरीबों को अपनी बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए होटल व लॉज पर अब महंगा किराया नहीं खर्च करना पड़ेगा। गरीब परिवार की बेटियां सद्भाव मंडप में निशुल्क शादी रचा सकेंगी। अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी करा सकेंगे। नगर की एक लाख से अधिक गरीब परिवारों को सद मंडप में शादी कराने का लाभ मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.