गुमला, मार्च 5 -- गुमला, संवाददाता । रंगों का पावन पर्व होली जिले में आपसी सद्भाव,भाईचारे और उल्लास के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में होली की मस्ती देखने को मिली। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देते नजर आए। वहीं बच्चों और युवाओं में रंगों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न मुहल्लों, गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लोगों ने पारंपरिक होली गीतों पर नाच-गाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए तो कहीं परंपरागत फगुआ गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय बना रहा। होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.