सद्भावना संत सम्मेलन संपन्न, संतों ने दिया सद्भाव का संदेश
दुमका, मार्च 31 -- जामा। जामा प्रखंड क्षेत्र के लकड़ीदिवानी गांव में आयोजित दो दिवसीय सद्भावना संत सम्मेलन सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति शाखा, लकड़ीदिवानी के द्वारा किया गया। इस दौरान संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, आध्यात्मिक जागरूकता एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया। इस अवसर पर गुलाबी राउत, दुरबी मरीक, महेश्वर लाल, धनेश्वर कुंवर, अरूण दर्वे, सोदागर कुंवर, जरबन दर्वे, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वहीं मानव सेवा दल के अधिकारी विजय लायक, नागेश्वर प्रधान, रामधनी, कालेश्वर एवं अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.