कानपुर, मार्च 1 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा व बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। अमन खान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। विजेता एवं रनर टीम को ट्राफी व प्रमाण पत्र का वितरण भाजपा नेता रोहित सक्सेना ने दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप मोहन चौधरी, मिलन सक्सेना, रिपुसूदन निगम, हर्ष वर्धन माथुर, अंजनी निगम, मृगांक शेखरानंद, अनिल निगम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...