पलामू, अगस्त 20 -- हुसैनाबाद। शहर के राजकीय मध्य विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना के पाठ एवं सामान्य ज्ञान वाचन से हुई। इसके बाद जेसीईआरटी की ओर से भेजे गए न्यूज प्लस क्विज कंटेंट का वाचन शिक्षिका सुषमा पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सुषमा पांडेय ने राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज, शिक्षा और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मनाई गई पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि उन्होंने 18 वर्ष के य...