सद्भावना दिवस के रूप में मनी भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि
धनबाद, मई 21 -- झरिया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष व धनबाद लोकसभा कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के आवासीय कार्यालय डिगवाडीह में गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता सतपाल सिंह ब्रोका ने की, संचालन किशोर कुमार ने किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने कंप्यूटर-दूरसंचार क्रांति, 18 वर्ष में मतदान, नवोदय विद्यालय, पंचायत राज को मजबूत कर गांवों को अधिकार और पंजाब-असम-मिजोरम शांति समझौते से एकता का कार्य किया। सभी ने उनके मार्ग पर चलकर देश की एकता व विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संतोष महतो, किशोर कुमार, भगवान दास, सतपाल सिंह ब्रोका, कहीराल, फ़ैज़ अहमद, हरिराम, गौतम पासवान, शैलेंद्र सिंह, राजू कुमार गिरी, बंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.