रांची, अगस्त 20 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू-ठाकुरगांव बैंक मोड़ स्थित कांके विधायक प्रतिनिधि कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस के रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति को बढ़ावा देने, पंचायती राज को मजबूत करने और मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू ने की, जबकि संचालन जाकिर हुसैन ने किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, सदन कुमार, बबलू उरांव, उमेश वैद्य, देवनारायण सिंह, रफीक अंसारी, राजेंद्र यादव और रामकुमार टाना भगत समेत अन्य म...