सद्भावना दिवस के रुप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
गढ़वा, अगस्त 20 -- श्रीबंशीधर नगर। आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पर्णा घोष की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने राजीव गांधी के देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने और राष्ट्र के लिए उनके योगदान व बलिदानों को याद किया। प्राचार्या ने छात्रों को देश प्रेम, एकता और सद्भावना की भावना से ओत-प्रोत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मनाई गई पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि उस दौरान भाषण, चित्रकला और देशभक्ति गीत जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.