जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर,संवाददाता। सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय सद्भावना क्लब, जौनपुर की ओर से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट रक्तदान किया। क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान, अभिनंदन त्रिपाठी, विनीत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह, अखिलेश अग्रहरि, शाहबाज खान, आशीष गुप्ता, चंद्रेश मौर्या, अमन जायसवाल, दिनेश कुमार और सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सैफ खान ने रक्तदान को जीवन बचाने वाला महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से कई जरूरतमंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.