सद्भावना का प्रतीक बाबा लतीफ शाह की मजार पर उमड़ी भीड़
देवघर, मई 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय नबी बख्स रोड भेड़वा में हिन्दू-मुस्लिम सद्भावना का प्रतीक बाबा अब्दुल लतीफ शाह मस्तान के मजार पर दो दिवसीय 41 वां उर्स मेला रविवार को धूमधाम व भक्तिमय माहौल में देर रात संपन्न हुआ। जाति-धर्म का भेदभाव मिटाकर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने चादरपोशी की। लोक आस्था का प्रतीक मजार पर यहां अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिवार से बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। रविवार की देर शाम मजार पर कव्वाली का कार्यक्रम चलता रहा। जिसमें कव्वाल ने एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनाया। इस दौरान श्रद्धालुओ ने मनोकामना पूर्ति के लिए दुआएं मांगी। दो दिवसीय उर्स मेला को लेकर विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थी। जहां महिलाओं ने जमकर प्रसाद से लेकर चादर, सिरनी व चाट, खिलौना, आईसक्रीम, श्रृंगार प्रसाधनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.