कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय, अड्डी बांग्ला, झुमरी तिलैया में रविवार को रंगोत्सव का पर्व होली धूमधाम और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर संजीता कुमारी, सुनील वर्णवाल तथा संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने होली के पावन अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन ने सभी उपस्थित लोगों को केसर एवं सुगंधित तिलक लगाकर तथा फूलों के साथ स्नेहपूर्ण होली खेली। साथ ही सभी को जीवन में सुख, शांति और सद्भावना बनाए रखने का श्रेष्ठ संकल्प लेने की प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर स्वाति अग्रवाल, कुसुम दुग्गल, संगीता, सरिता, ममता, वीणा, सुमन कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.