गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। ट्रेनों में अनधिकृत खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए रेलवे की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत गाड़ी संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस की पैंट्री कार से अधोमानक पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर की 10 क्रेट जब्त की गईं। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान वाणिज्य निरीक्षक गाजीपुर सिटी अजय कुमार और टिकट निरीक्षक अभिषेक कुमार ने पैंट्री कार की जांच की। इस दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर को नियमानुसार जब्त कर लिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों में यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खान-पान और पेयजल उपलब्ध कराने के साथ अनधिकृत सामग्री की बिक्री प...