मुरादाबाद, जून 29 -- CM Yogi in Moradabad: मुरादाबाद को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को परिवारवादी राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी धन कब्रस्तिान बनाने में खर्च होता था, जबकि अब वही धन मंदिरों के विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनहित के कार्यों पर लग रहा है। सीएम योगी ने अखिलेश के अयोध्या को एक बेमिसाल धार्मिक नगरी के रूप में स्थापित करने वाले बयान पर नसीहत दे डाली। उन्होंने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए कहा, यदि उन्हें वास्तव में सद्बुद्धि आ गई है तो उन्हें उनकी सरकार के दौरान रामभक्तों पर हुए अत्याचार के लिए सार्वजनिक रूप से पश्चाताप करना चाहिए। साथ ही कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी खुलकर समर्...