मेरठ, अप्रैल 20 -- सद्दीकनगर क्षेत्र में दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट की घटना के बाद तनाव का माहौल बना है। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। बीती शनिवार रात दो युवक बाइक से भूमिया पुल होते हुए सद्दीकनगर के नाले की ओर जा रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। हिंदू संगठन से जुड़े हिमांशु शर्मा साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। यह भी पढ़ें- मेरठ : सद्दीकनगर में मारपीट से तनाव, भूमिया पुल पर जाम सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.