सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती एक सितंबर को
गाजीपुर, अगस्त 27 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती के अवसर पर विहंगम संत समाज की ओर से एक सितंबर को नगर स्थित मैरेज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला उपदेष्टा केशव सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक रामचंद्र भारद्वाज करेंगे। उन्होंने बताया कि सद्गुरु सदाफल देव महाराज का जन्म 25 अगस्त 1888 को बलिया जिले के पकड़ी गांव में हुआ था। वे राजर्षि हनुमान राव और महारानी मुक्ति देवी के पुत्र थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उमरहा आश्रम के विद्वान साधक पुरोहित चंदन सिंह द्वारा वैदिक ऋचाओं के साथ एक कुंडीय यज्ञ से होगा। केशव सिंह यादव ने बताया कि सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने अपने जीवनकाल में 35 आध्यात्मिक सद्ग्रंथों की रचना की। इनमें 'स्वर्वेद महासद्ग्रंथ' विशेष महत्व रखता है। इसमें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.