नई दिल्ली, मार्च 31 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उत्तरी गोवा में सद्गुरु ब्रह्मेशानंद स्वामी का आशीर्वाद लिया। केजरीवाल पोंडा विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गीतेश नाइक के चुनाव प्रचार के लिए गोवा में हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक, गीतेश नाइक और अन्य लोगों के साथ केजरीवाल कुंदैम गांव स्थित दत्ता पद्मनाभ पीठ तपोभूमि गए। उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी का आशीर्वाद लिया। पोंडा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 9 अप्रैल को होगा। राज्य के तत्कालीन कृषि मंत्री रवि नाइक के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...