शामली, मार्च 15 -- कस्बे के निकटवर्ती गांव दखौड़ी जमालपुर में स्थित संत कबीर अध्यात्म आश्रम में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमे अन्य प्रदेशो से आए संतों ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनकर निहाल किया। रविवार को क्षेत्र के ग्राम दखौडी जमालपुर मे संत कबीर अध्यात्म आश्रम मे आयोजित सतसंग का शुभारंभ भाजपा नेता ठाकुर सोमबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित व संतों को माल्यार्पण कर किया। कार्यकम का संचालन भक्त महिपाल सिंह ने किया। सत्संग में गुजरात से आए संत अचल साहेब जी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाते हुए कहा कि हम सभी को सद्गुरु कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले और बताया कि साधु संत की जात नहीं पूछकर उनसे ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। हम सभी को धर्मों एवं जातियों का सम्मान करने, ऊंच नीच की भावना नहीं रखने और कबीर साहेब के बताए राह पर चलने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.