हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि । परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में सोमवार को प्रातः काल की बेला में सोमवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर हजारीबाग में श्री विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- सुख-सुविधाओं का त्याग अहिंसा का पहला सूत्र : भाव भूषणकार्यक्रम का विमोचन जैन महिला समाज ने सुमति धाम प्रश्ऩोत्तरी प्रतियोगिता का विमोचन किया। मौके पर मुनिश्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि परिवार एक ऐसा गुलदस्ता है जो नाना प्रकार के रंगबिरंगे फूलों से सुसज्जित है। उन खिले हुए फूलों की भीनी-भीनी महक से घर का वातावरण सुवासित रहता है। परिवार में परस्पर आदर, प्रेम, समझ और सद्भाव की महक सुरक्षित रहे उसके लिए कुछ नियम...