पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया। पूर्णिया सिटी कालीबाड़ी मंदिर के श्रेष्ठतम पुजारी गोपाल मुखर्जी उर्फ गोपाल दा के निधन के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विजय श्रीवास्तव ने कहा कि गोपाल दा की मृत्यु की खबर मर्माहत करने वाली है। पूर्णिया प्रमंडल के साथ-साथ बिहार, देश एवं विदेशों में स्वर्गीय गोपाल दा को चाहने वाले अनेक लोगों के लिए यह दुखदाई समाचार है। ख्याति प्राप्त मंदिर कालीबाड़ी के योग्य एवं श्रेष्ठ पुजारी स्वर्गीय गोपाल दा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनानाएं प्रकट करता हूं। पूर्णिया प्रमंडल वासियों के लिए स्वर्गीय गोपाल मुखर्जी सदैव स्मरणीय रहेंगे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.