सदी पार की उम्र, लेकिन मतदान के प्रति उत्साह था बरकरार,गुलाबी देवी का निधन
मऊ, जून 5 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव की 106 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुलाबी देवी का गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुलाबी देवी अपने अनुभव, सादगी और जीवन मूल्यों के कारण नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पीढ़ियों को जीवन जीने का इल्म दिया और परिवार तथा समाज को संस्कारों की सीख दी।लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था भी मिसाल थी। 106 वर्ष की आयु तक उन्होंने मतदान के महत्व को समझा और लगभग हर चुनाव में मतदान करने से कभी नहीं चूकीं। यह भी पढ़ें- कई पीढ़ियों को जीवन का इल्म देने वाली 106 वर्षीय गुलाबी देवी का निधन, लोगों ने जताया शोक ग्रामीण बताते हैं कि वे लोगों को भी मतदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.