लखनऊ, अप्रैल 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सदियों के आक्रमणों के बावजूद सनातन आस्था अडिग रही और आज 'यतो धर्मस्ततो जयः' के भाव के साथ पुनः अपने स्वाभिमान के शिखर पर स्थापित हो रही है। मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनरुत्थान का उल्लेख करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल और राजेंद्र प्रसाद के योगदान को याद किया और कहा कि आज वही सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है।मुख्यमंत्री ने रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली सनातन विरासत और आधुनिक विकास के नए युग में एक साथ आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- सोमनाथ यात्रा के लिए भक्तों के जत्थे को रवाना करते एडीएम उन्होंने सोमनाथ...