रुडकी, जनवरी 11 -- कुछ दिनों पहले घर से बाजार के लिए गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री किसी काम से भगवानपुर बाजार में गई थी लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उपनिरीक्षक विनय दिर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.