मुंगेर, मार्च 6 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड में होली का त्योहार बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। होली में बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। युवा वर्ग एवं महिलाओं ने जमकर रंगों से होली खेली और अबीर-गुलाल उड़ाए। शाम में सभी लोगों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। वहीं गली मोहल्ले चौक- चौराहे पर युवकों ने मटका फोड़कर होली मनाई। एक दूसरे पर रंगों की पिचकारियां चलाए गए। हर किसी के चेहरे रंगों से रंगे हुए थे। इधर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार देर रात तक रहमतपुर, विक्रमपुर, नारायणपुर ,बलुआही, कमरांय, मासूमगंज सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर होली गीत गाए गये। सदा आंनद रहे यही द्वारे मोहन खेले होली गीत पर लोग झूमते- नाचते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.