सदाशिव हॉस्पीटल में महिला की मौत, गलत उपचार का लगाया आरोप
एटा, अप्रैल 14 -- शिकोहाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में महिला की मौत हो गई। घरवालों ने गलत उपचार का आरोप लगाया है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्टाफ भाग गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला कासगंज थाना सिढपुरा के गांव विलोरी निवासी रुपा (50) पत्नी वीरपाल का रसौली का ऑपरेशन होना था। तीन दिन पहले शिकोहाबाद रोड स्थित सदाशिव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी उपासना ने बताया कि पहले दिन खून की बोतल चढ़ाई और उसके बाद ग्लूकोस चढ़ाते रहे। सोमवार को एक बार फिर से खून की बोतल चढ़ा दी। इसके बाद से महिला की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि गलत इंजेक्शन भी लगा दिया। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.