सदारी नगला में सर्विस रोड पर अतिक्रमण, हादसों का बढ़ा खतरा
कन्नौज, मई 12 -- सिकंदरपुर क्षेत्र के सदारी नगला स्थित मामा होटल जाने वाली सर्विस रोड पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। सडक़ पर जगह-जगह अवैध कब्जे और अवरोध होने के कारण यहां से निकलना लोगों के लिए मुश्किल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकरी और अवरुद्ध सर्विस रोड पर आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं, जिससे राहगीर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-34 हाईवे की ओर एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन की ओर से समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सर्विस रोड बंद होने से साइकिल ट्रैक और अन्य रास्तों से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मजबूरी में छिबरामऊ की ओर घूमकर जाना पड़ता है, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.