रांची, अप्रैल 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सदानों को अपने हक-अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। बेड़ो में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्यव्यापी जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि आंदोलन अब गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में मूलवासी सदानों के अधिकार लगातार दबाए जा रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 2026-27 में जातीय जनगणना कराने और उसके आधार पर परिसीमन की मांग करते हुए कहा कि "पहले सही गिनती, फिर सही हिस्सेदारी" ही आंदोलन का मूल आधार है। राजेन्द्र प्रसाद ने लोकसभा सीटों को 14 से बढ़ाकर 28 और विधानसभा सीटों को 81 से 160 करने की मांग दोहराई। उन्होंने ओबीसी आरक्षण घटाकर 14 प्रतिशत करने पर भी सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.