सदानीरा में उफान, मौसम का मिजाज
वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गंगा में फिर उफान के स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार भोर से जलस्तर में बढ़ाव की गति रात आठ बजे तेज हो गई। सुबह 8 बजे से अपराह्न चार बजे तक आधा सेंमी की गति से जलस्तर बढ़ रहा था जबकि रात में दो सेंमी प्रति घंटा जलस्तर बढ़ रहा था। केन्द्रीय जल आयोग का अनुमान है कि फिलहाल जलस्तर में बढ़ाव जारी रहना है। गंगा के रूख में अचानक आए बदलाव ने उसके साथ वरुणा-गोमती एवं नाद नदियों के तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कनें फिर बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों से गंगा के जलस्तर में कमी आने से वरुणा किनारे के बाशिंदे राहत की सांस लेने लगे थे। राहत शिविरों से डेढ़ हजार से अधिक लोग अपने घर-मकानों में लौट गए हैं। गंगा के साथ गोमती एवं नाद किनारे बसे गांवों की कई एकड़ कृषि भूमि से बाढ़ का पानी अभी उतरा ही है। बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.