मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एनएचएआई की चेतावनी के बाद शुकवार शाम मुजफ्फरपुर-दरभंगा सेक्शन के सदातपुर मोड़ के पास दाहिने फ्लैंक की ओर दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने खुद से अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को हटा लिया। दुकानदारों ने बताया कि अतिक्रमित की गई जमीन को चिह्नित करते हुए कुछ दिनों पहले जिला प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। उसके आलोक में उन लोगों ने अपनी दुकानों को पीछे कर लिया है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को कहीं और शिफ्ट कर दिया है। वहीं एनएचएआई सूत्रों ने बताया कि एनएच 27 के मुजफ्फरपुर से दरभंगा होते हुए मधुबनी तक सड़क पर नये सिरे से कालीकरण किया जाना है। यह भी पढ़ें- सदातपुर मोड़ के पास एनएच 27 से खुद हटाया अतिक्रमण साथ ही दोनों किनारों को सीमेंटेड डिजाइनर इंटों से सोलिंग करना है।...