मुजफ्फरपुर, मई 25 -- कांटी, हिसं। सदातपुर में दरभंगा बाइपास मोड़ से शनि मंदिर तक सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। जेसीबी से कई दुकानों को ढहाया गया। प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हुई तो खद ही ढ़ढी उखाड़कर कई दुकानदार भागे। सीओ पिंटू कुमार के नेतृत्व में कांटी थाना और पुलिसलाइन से बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी। सोमवार की दोपहर करीब तीन घंटे तक सदातपुर में सड़क से कब्जा खाली कराया गया। इस दौरान सड़क पर अवैध ढंग से कब्जा जमाए चालक अपना ट्रक लेकर भाग निकले। हालांकि, कांटी पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ ऑनलाइन चालान काटा। करीब 100 वाहनों पर अवैध कब्जे का चालान काटा गया। यह भी पढ़ें- पुलिस बल के प्रयोग से बनियापुर और पैगम्बरपुर बाजार कराया गया अतिक्रमण मुक्त सदातपुर में दरभंगा मोड़ पर बड़े पैमाने पर एनएचएआई की जमीन को...