सदाचार समिति का रामगढ़ दौरा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
रामगढ़, जुलाई 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। परिसदन रामगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति रामचंद्र सिंह ने की, जबकि सदस्य चंद्रदेव महतो भी मौजूद रहे। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों की प्रगति और चुनौतियों की जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों, पेंशन प्रकरणों के निष्पादन और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए और विभागों की ओर से अद्यतन प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान पुलिस, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति, भवन निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.