गाजीपुर, मार्च 31 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में यज्ञ आयोजन समिति की ओर से जगद्गुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती के आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश राय बागी ने किया, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह शेरपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु दोपहिया और चारपहिया वाहनों और घोड़ों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एकत्र हुए। वहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ स्वामी का स्वागत किया। इसके बाद एक विशाल काफिला कार्यक्रम स्थल, राजेश राय बागी के खोचिया बगीचा, की ओर रवाना हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजन, भजन-कीर्तन और मदन दुबे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.