प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सदाकांत आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई हिंसा, तोड़फोड़ और अभद्रता की घटना शर्मनाक एवं अराजकता की पराकाष्ठा है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कही। उनके मुताबिक भाजपा के हिंसक कार्यकर्ताओं ने सदाकांत आश्रम में हमला कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। उनकी गुंडागर्दी के चलते सदाकांत आश्रम में पत्थरबाजी, गालीगलौज व तोड़फोड़ की घटना ने लोकतंत्र का गला घोटते हुए काला अध्याय लिख दिया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हुए हमले को लेकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह सबसे ज्यादा शर्मनाक रहा है कि बिहार की पुलिस और वहां का प्रशासन सहयोगी बनकर खुद भी हिंसक तांडव को बढ़ावा देता रहा। राज्यसभा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.