पटना, मई 2 -- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का पार्थिव शरीर शनिवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में लाया गया। वहां कांग्रेसजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और नम आंखों से विदाई दी। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा एक समर्पित, जुझारू और कर्मठ कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने जीवनभर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का कार्य किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। मालूम हो कि कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का कन्नौज के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्क...