नई दिल्ली, जुलाई 24 -- भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच आई कड़वाहट को दूर करने और रिश्तों को फिर से सामान्य करने की दिशा में इसे भारत का एक अहम कूटनीतिक कदम माना जा रहा है।ढाका में पीएमओ करेगा फैसला भारत इस साल 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है। भले ही बांग्लादेश ब्रिक्स का सदस्य या ऑब्जर्वर देश नहीं है, लेकिन भारत ने उसे विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। बांग्लादेश की उप-विदेश मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने गुरुवार को ढाका में इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारतीय पक्ष का निमंत्रण पत्र विदेश मंत्रालय को मिल गया है और अंतिम फैसले...