सदस्य के आश्रित को मिली सहायता राशि
बेगुसराय, जून 24 -- भगवानपुर। प्रखंड के दादपुर बुढ़ीवन स्थित दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में बुधवार को बरौनी डेयरी की ओर से दिवंगत दुग्ध उत्पादक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध संघ के तहत आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष कृष्णा देवी ने स्वर्गीय ललिता देवी के पुत्र मनोज कुमार चौधरी को 25 हजार रुपये का सहायता चेक प्रदान किया। इस अवसर पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद ने कहा कि डेयरी अपने सदस्य किसानों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में डेयरी परिवार किसानों और उनके परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा रहता है। बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ निरंतर किसानों तक पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.