हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित जजी परिसर में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ। लेकिन रात एक बजे तक सदस्य और पुस्तकालय अध्यक्ष के अलावा अन्य पदों के नतीजे नहीं आ सके। माहौल के मुताबिक अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला होने के आसार हैं। अध्यक्ष में किशोर पंत और गोविंद बिष्ट आमने सामने हैं। देर रात तीन पदों पर निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। कुल 1324 मतदाताओं में से 1082 ने मतदान किया था। वोटिंग प्रतिशत 81% रहा। शनिवार सुबह आठ बजे से जजी भवन के भीतर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक 1324 में 1082 ने मतदान किया। शाम साढ़े चार बजे से काउंटिंग शुरू हुई। देर रात 12 बजे पुस्तकालय अध्यक्ष का परिणाम आया। इस पद पर लोकेश राज चौधरी निर्वाचित हुए। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.