दरभंगा, फरवरी 28 -- लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम में शनिवार को होने वाली सशक्त स्थायी विशेष बजट की बैठक को सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया। महापौर अंजुम आरा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को पेश करने से पूर्व यह निर्णायक बैठक थी, लेकिन कोरम के अभाव में इसे रद्द कर दिया गया। बैठक में मात्र मेयर अंजुम आरा, उप महापौर नाजिया हसन, नफीसुल हक रिंकू और शत्रुध्न प्रसाद नारद उपस्थित थे। मेयर ने बैठक रद्द होने का मुख्य कारण कुछ सदस्यों की लापरवाही बतायी है। जानकारी के अनुसार स्थाई समिति सदस्य फिरोज आलम, गंगा मण्डल, रियासत अली, अमृता जालान व अजय महतो इस बैठक में शामिल नहीं हुए। बजट सत्र से पहले की इस अहम बैठक के रद्द होने के बाद अब अगली तिथि सात मार्च निर्धारित की गई है। वार्ड 47 के पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.