सदस्यता विस्तार माह में 100 नए उद्यमियों को जोड़ने का लक्ष्य
देवघर, मई 31 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय निजी होटल के सभागार में रविवार को संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर की 9वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी माह जून 2026 को सदस्यता विस्तार माह के रूप में मनाया जाएगा। मौके पर चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कम से कम 100 नए उद्यमियों, व्यवसायियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को चैंबर से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चैंबर की मजबूती उसके सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग पर आधारित है। अतः सभी सम्मानित सदस्यों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने व्यावसायिक एवं सामाजिक संपर्कों के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य उद्यमियों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.