गिरडीह, मार्च 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले कमेटी के सदस्यों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय घसकरीडीह में हुई। जिसमें प्रखंड के सभी लोकल कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित कर 20 मार्च तक सदस्यता नवीकरण करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में साजिश के तहत मनरेगा योजना को बंद कर देने पर केंद्र सरकार के खिलाफ 18 मार्च को राजभवन रांची के समक्ष प्रदर्शन कार्यक्रम में देवरी से सैकड़ों लोगों द्वारा भाग लेने की बात कही गई। मौके पर पार्टी नेता रामकिशुन यादव, उसमान अंसारी, सुजीत राम, कुलदीप राय, जाहो दास, टेकनारायन यादव, अनिता देवी, इस्लाम अंसारी, मैथ्यूस टुड्डू, दिनेश मुर्मू, बलवीर कुमार, रघुनंदन राय, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...