सीवान, जून 18 -- गुठनी,एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय पर भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय कैडर कान्वेंसन में संगठन विस्तार, जनान्दोलन की मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यभार पर विस्तार के लिए बैठक की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि गुठनी में 35000 से अधिक दलितों, गरीबों, भूमिहीनों और ग्रामीण मजदूरों के बीच जाकर खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सदस्यता अभियान की सफलता के लिए योजना बैठक में 15 जुलाई तक चलने वाले विशेष सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान को ग्रामीण रोजगार , मनरेगा में काम की गारंटी , भूमि अधिकार , आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों से जोड़ा जाएग। बैठक में लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने , गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने और किसान-मजदूर आंदोलन को मजबूत करने का आह...