मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू प्रदेश आलाकमान ने जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी तिवारी को रविवार को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान जदयू द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया। इसको लेकर सोनी तिवारी ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय में सभी जिलों के महिला प्रकोष्ठ द्वारा बनाए गए सदस्यों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में जिला महिला प्रकोष्ठ को लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने पर महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब तक के समीक्षा में मुजफ्फरपुर महिला जदयू अध्यक्ष ने जिस मेहनत से दस हजार से अधिक सदस्यों को जोड़ा है, वह दूसरे जिलों के लिए अनुकरणीय साबित होगा। सोनी तिवारी ने कहा कि उन्होंने यह लक्ष्य सभी प्रखंड महिला अध्यक्षों के बूते पाया है। उन्होंने पंचायत स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.