सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया पाकुड़िया के विद्यालयों का भ्रमण
पाकुड़, सितम्बर 9 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला के पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी एवं साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का प्रवास हुआ। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरके प्लस टू हाई स्कूल एवं पीएम श्री गर्ल्स स्कूल का भ्रमण कर प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों से शिष्टाचार भेंट की। विद्यालय परिवार के साथ विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आगामी अभाविप सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। जिला संयोजक सन्नी तिवारी ने कहा कि अभाविप छात्र हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने सदस्यता अभियान के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र के प्रति दायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.