हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। शिक्षक हितों के लिए सतत संघर्षरत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत विकास खंड कोथावां के प्राथमिक विद्यालय बाजपुर से प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने की। अभियान के पहले चरण में प्राथमिक विद्यालय बाजपुर की शिक्षिकाओं अमिता सिंह और प्रिया को सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने दोनों को सदस्यता पर्ची और रसीद सौंपकर संघ में स्वागत किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आलोक मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए संगठित रहना जरूरी है। साथ ही सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालय-विद्यालय जाकर शत-प्रतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.