सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ
दरभंगा, मई 30 -- दरभंगा। कांग्रेस के 'संगठन सृजन साथी डिजिटल सदस्यता अभियान' का शुभारंभ शनिवार को बहादुरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक नए लोगों को कांग्रेस की डिजिटल सदस्यता दिलाकर संगठन से जोड़ा गया। मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के दरभंगा जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक रजनीकांत पाठक, कांग्रेस अर्बन जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन, वरिष्ठ नेता रामपुकार चौधरी, प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, परमानंद झा, रतिकांत झा, प्रदीप चौधरी, धनंजय सिंह, प्रो. शिवनारायण पासवान, डॉ. सुरेश राम, बसंत झा, राघवेंद्र कुंवर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.