रांची, मई 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल का कार्यालय एक बार फिर स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया में है। सदर अस्पताल परिसर में जहां से वर्तमान में काउंसिल का कार्यालय संचालित हो रहा है, वहां पेट सीटी स्कैन मशीन स्थापित की जानी है। इस कारण से काउंसिल को यहां से हटाया जाएगा, जिससे वह दोबारा कार्यालय विहीन होने की स्थिति में आ सकता है। करीब एक साल पहले ही डेंटल काउंसिल का कार्यालय रिम्स परिसर से हटाया गया था और इसके बाद इसे अस्थायी रूप से सदर अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। अब यहां से भी हटाने के निर्णय ने काउंसिल के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका बढ़ा दी है। हर साल करीब 200 नए डेंटल डॉक्टरों का निबंधन होता है, जबकि हजारों डॉक्टरों का रिन्यूअल इसी कार्यालय के माध्यम से किया जाता है।
कार्यालय के स्थान परिवर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.