बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र का मिजाज ही कुछ अलग है। यहां ब्राह्मण, मुस्लिम व वैश्य मतदाताओं का वर्चस्व रहता है। ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाता यहां निर्णायक माना जाता है। इस सीट से वर्ष 2017 से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ही दबदबा बनाए हैं। कांग्रेस का गढ़ रहे सदर सीट में पहले वह मोदी लहर में जीते और फिर दोबारा जनता के बीच गहरी पैठ बनाकर भगवा लहराया। इसके पहले यहां कांग्रेस के कुंवर विवेक सिंह कई बार विधायक रहे। सपा और बसपा को भी जनता ने कई बार मौका दिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में इस बार यहां सभी राजनैतिक दलों की निगाहें रहीं। भाजपा ने जहां अभियान चलाकर बूथ-बूथ में वोटरों को जोड़ने में पूरी ताकत लगाई। वहीं कांग्रेस व सपा ने भी परंपरागत वोट खिसकने के डर से एड़ी चोटी की ताकत लगाई। नाम कटने के बाद ज्यादा से ज्यादा वोटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.