सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड में भाकपा माले के बैनर तले मार्च निकाल आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन सोमवार को किया गया। मार्च जेपी चौक से होकर सदर प्रखंड अंचल कार्यालय पहुंचा। साथ ही, माले का एक प्रतिनिधिमंडल सदर सीओ रवि शेखर से मिलकर सभी बातों से अवगत कराते हुए ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल को सदर सीओ ने आश्वासन दिया कि किसी भी गरीब दलित मजदूरों का घर नहीं उजाड़ा जायेगा न ही किसी को विस्थापित किया जायेगा। किसी भी गरीब को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए नहीं हटाया जायेगा। बहरहाल, मार्च का नेतृत्व कर रहे मजदूर यूनियन राज्य सचिव अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से एनडीए सरकार बनी है तब से लगातार दलितों गरीबों के घर पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। लगातार इनके घरों को उजाड़ा जा रहा है। इससे यह पता चलता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.